Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर का आयोजन किया

खबर - जगत जोशी
रावतसर:- निकटवर्ती ग्राम पंचायत चाईया में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीलीबंगा विधायक द्रोपती मेघवाल रही। शिविर  के दौरान विधायक के द्वारा विधायक कोटे से करीब 20 लाख रू0 की लागत से तैयार होने वाले किसान सेवा केद्र, रा0मा0वि0 में शौचालय व गौषाला में पशु आश्रम गृह का उद्धाटन किया गया तथा श्मषान भूमि के लिए 7 लाख रू0 की घोषणा करते हुये गाॅव चाईया के राजकीय आदर्श  मा0 वि0 को माध्यमिक करवाये जाने की घोषणा की। षिविर के दौरान सांख्यिकी अधिकारी सरोज मूंड के नेतृत्व में सभी विभागो के अधिकारीयों व कर्मचारीयों ने खाद्य सुरक्षा के 140, जन्म 6, मृत्यु 2, विवाह पंजीयन 4, जाॅब कार्ड आवेदन 4, बीपीएल आवेदन 4, पेंशन  फार्म 7 आदि आवेदन प्राप्त कर उनका निस्तारण किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत चाईया सरपंच प्रदीप पारीक, उप सरपंच ओमप्रकाष सहित समस्त वार्ड पंच व ग्रामीण गोशाला अध्यक्ष भीम कंस्वा, शिवभगवान शर्मा, लेखराम मेहला, हरचंद सहारण, सतवीर पिलाणीया सहित अनेको ग्रामीण मौजुद रहे।