खबर - सूर्य प्रकाश लाहौरा
विकास कार्यो के लिए पैसे की कोई कमी नहीं - सरपंच सज्जन पूनियां
मंडावा, ग्राम पंचायत मेहरादासी के ग्राम पीपल का बास में शनिवार शाम 4 बजे गांव के विकास को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। सरपंच संघ झुंझुनू के जिलाध्यक्ष व मेहरादासी सरपंच सज्जन पूनियां की अध्यक्षता में ग्राम के आम चौक में हुई इस चौपाल में मुख्य अतिथि मंडावा एसएचओ भंवरलाल कुमावत थे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सरपंच सज्जन पूनियां ने कहा कि गांव के विकास के लिए पैसो की कोई कमी नहीं रहने दुंगा। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना व स्वच्छ भारत मिशन अभियान का हवाला देते हुए कहा कि आप सभी ग्रामीणों की मदद से ही यह अभियान सफल होगें। उन्होंने ग्रामीणों से हाथ उपर उठाकर स्वच्छ पीपल का बास बनाने की सहमति भी ली। इस मौके पर पूनियां ने स्वच्छ पीपल का बास बनाने के लिए 5 लाख रूपये गांव को देने की घोषणा की। पूनियां ने कहा कि जल स्वावलंबन कार्य पूर्ण होने पर पुलिस अधीक्षक झुंझुनू भामाशाहों को सम्मानित भी करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि एसएचओ कुमावत ने भी मंडावा पुलिस की ओर से हर रविवार को पीपल का बास गांव में श्रमदान कर साफ-सफाई करने का जिम्मा लिया। इस मौके पर शिक्षाविद् चिरंजीलाल जांगिड़, पंच धर्मेन्द्रसिंह, ओमप्रकाश मोगा, मूलसिंह कोलाली, मदनलाल कुमावत, प्रमोद शर्मा, शीशराम बुरडक, सोहनलाल, देवकरण, रामलाल, हरलाल सिहाग, भागीरथमल, विद्याधर बुरडक, रामकुमार सहित सैंकड़ों ग्रामीण महिला-पुरूष मौजूद थे।