Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

तीन लाख रूपयों से भरा थैला लेकर भागने का मामला दर्ज

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
स्थानीय पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने होटल से तीन लाख रूपये से भरा थेला उठाकर भाग जाने का मामला दर्ज कराया है। सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि गीदावाला निवासी बलबीर पुत्र सुवालाल जाट ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी कस्बे के वार्ड २ वाईपास रोड पर होटल है। १७ नवम्बर को वह होटल पर बैठा था शाम तीन बजे महेन्द्र सिंह मेरे पास एक लाख पच्चास हजार रूपये लेकर आया मैने पैसे गिनकर एक थेले में रख दिये। थैले में कुल तीन लाख रूपये रखे थे उस समय कंचनपुर निवासी राजेन्द्र जाखड पुत्र जगदीश जाखड़ करीब एक घण्टे से होटल पर बैठा था। मेरा ध्यान भटकते ही वह तीन लाख रूपयो से भरा थैला उठाकर एक लडके के साथ बाईक पर बैठकर अपने गांव की और भाग गया। उसको थैला उठाकर भागते देख हमने उसका पिछा किया लेकिन वे पकड मे नही आये तो हम उनके घर गये व उसके पिता से रूपये उठाकर भागने की शिकायत की जिसपर राजेन्द्र के पिता जगदीश जाखड ने चार-पांच दिन में रूपये लौटाने की बात कही। जब रूपये नही आये तो हमने जगदीश से फोन पर बात करने की कोशिश की पर फोन बंद आने व जगदीश के घर पर नही मिलने पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।