Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सातवें वेतन आयोग की मांग कर मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
स्थानीय पंचायत समिति कार्र्यालय में बुधवार को राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ ने प्रदेशउपाध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपाध्यक्ष आचार्य ने बताया कि अन्य कई राज्यों में राज्य के मुख्यमंत्रियों द्वारा सातंवा वेतन आयोग के तहत मानदेय दे दिया गया है लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री के द्वारा वर्तमान तिथि तक भी सांतवा वेतन आयोग के तहत्त मानदेय नहीं दिया गया हैं। सभी कर्मचारियों ने एकजृट होकर सातंवा वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को वेतन मानदेय देने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पै्रषित किया। इस दौरान रामवतार वर्मा,जिला अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा,नन्दलाल मील,जगदीश सिंह,जगदीश सैनी,भींवाराम,गोपालसिंह,बाबूलाल,मनोज शर्मा,चिरंजीलाल,जयराम,शिवपाल सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहें।