खबर - पवन शर्मा
बेहतर रेल सेवा के लिये सांसद अहलावत ने रेल मंत्री से की मुलाकात
सूरजगद जिले मे रेल सुविधाओं मे सुधार करवाने की मांग को लेकर सांसद संतोष अहलावत ने गुरुवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात की । मुलाकात के दौरान सांसद ने मंत्री से ज़िले में रेल तंत्र को बेहतर करने की मांग की। सांसद अहलावत ने केंद्रीय रेल मंत्री से सप्ताह में केवल दो दिन चलने वाली दिल्ली - सीकर गाड़ी संख्या 14811 & 14812 को प्रतिदिन चलाने तथा इस के परिचालन समय में परिवर्तन करने का तथा क्यामसर स्टेशन को प्रस्तावित हाल्ट स्टेशन की जगह "बी -ग्रेड" स्टेशन के रूप मे यथावत रखने का आग्रह किया। 30 मिनट चली इस मुलाकात में केंद्रीय रेल मंत्री के अलावा रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।मुलाकात के बाद पत्रकारों को मुलाकात का ब्यौरा देते हुए सांसद अहलावत ने बताया के केंद्रीय रेल मंत्री जी ने क्यामसर स्टेशन को "बी -ग्रेड" स्टेशन के रूप मे यथावत रखने का आश्वासन दिया है। दिल्ली - सीकर रेल गाडी के बारे में पूछने पर सांसद अहलावत ने बताया की उन्होंने माननीय रेलमंत्री से इस गाडी को प्रतिदिन चलाने का आग्रह किया तथा इस की समय सारिणी में भी परिवर्तन करने का आग्रह किया है।सांसद अहलावत ने बताया की माननीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु जी ने उन्हें बताया है की वर्तमान में दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन पर जगह को लेकर कुछ दिक्कते है जिसे जल्द ही दूर कर ली जायेगी तथा जल्द ही दिल्ली - सीकर गाड़ी को प्रतिदिन चलाया जायेगा। सांसद अहलावत ने कहा की उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से आग्रह किया है की सीकर - दिल्ली गाड़ी को प्रतिदिन सीकर से सुबह 5 बजे चलाया जाए जिस से यह गाड़ी दिल्ली 9:45 पहुच सकें तथा शाम को 6:00 बजे दिल्ली से चलाया जाए जिससे यह गाडी सीकर रात्रि में 11:00 बजे पहुच सकें।