Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच के नवलगढ़ पहुँचने पर हुआ शानदार स्वागत

नवलगढ़ -भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच के नवलगढ़ पहुँचने पर शानदार स्वागत और अभिनंदन किया । सबसे पहले नवलगढ़ सीमा पर भाजपा नेता ओमेन्द्र चारण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया उसके बाद किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल चुड़ीवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया , गांधीपार्क के पास भारतीय जनता  युवा मोर्चा अध्यक्ष गौत्तम खड़ेलवाल व् महामंत्री असलम खोखर के नेतृत्व में , नगरपालिका के पास अल्पसंख्यक मोर्चा के नदीम भाटी के नेतृत्व में स्वागत किया गया । अभिनंदन  कार्यक्रम गोयनका गेस्ट हाउस में हुआ जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा ने की  , मुख्य अतिथि मुकेश दाधीच थे , विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा नेता ओमेन्द्र चारण , जिला उपाध्यक्ष महेश चौधुरी , कुलदीप सिंह काली पहाड़ी , प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जाकिर झुंझुनुवाला , किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल चुड़ीवाल , पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुरारीलाल सुंदरिया , सीताराम बिरोलिया ,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गौत्तम खड़ेलवाल , पूर्व महामन्त्री ख्यालीराम गुर्जर  व सरजीत चौधरी थे। कार्यकर्ताओ ने माला और साफा पहनाकर प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच का स्वागत किया । नवलगढ़ मंडल कार्यकर्ताओ ने योगेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में नवलगढ़ की प्रशिद्ध मिठाई की हांड़ी भेंट की , अल्पसंख्यक मोर्चा के नदीम भाटी के नेतृत्व में प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया , युवा नेता रवि रोलन और महेंद्र झाझड़िया के नेतृत्व में नगरदेवता रामदेव जी का चित्र भेंट किया गया , भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अध्यक्ष गौत्तम खंडेलवाल के नेतृत्व में 21 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया । स्वागत भाषण मण्डल उपाध्यक्ष भानुप्रकाश छापोला ने दिया । अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच ने सभी कार्यकर्ताओ का स्वागत सत्कार के लिए आभार जताया साथ ही उन्होंने कहा जिले के नाते नेतृत्व ने बड़ी ज़िमेदारी दी है आप सभी के सहयोग से ही मैं इस ज़िमेदारी का सही निर्वहन कर पाउँगा । नवलगढ़ के हर कार्यकर्ता के लिए सैदेव सहायता के लिए तैयार खड़ा मिलूंगा । कार्यक्रम के अंत में मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओ का  आभार जताया और मुकेश दाधीच को पुनः प्रदेश मंत्री बनने पर बधाई दी । कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल शर्मा ने किया । कार्यक्रम में ईश्वरलाल पारीक ,राजू खेदड़ , बीरबल यादव , फ़तेह मोह्हमद , रूप सिंह राव  कृष्णगोपाल जोशी ,  दीपचंद पंवार , अनिल जाखड़ , युवा मोर्चा के असलम खोखर , रतनलाल कुमावत , अजय शर्मा परसरामपुरा , दीपक बासोतिया ,आईटी सैल अध्यक्ष अरविन्द शर्मा ,ताराचंद रोहिला , घनश्याम शर्मा , सुरेन्द्र चौधरी डाबड़ी, रामदेव जांगिड़ , रामवतार गुप्ता , गोविन्द पंवार ,  सुरेन्द्र शर्मा , फारुख बड़गूजर , राजेंद्र राठी , करनिराम परसरामपुरा, विष्णुकांत महर्षि , सज्जन सैन , रूपाराम जांगिड़ , रवि माहिच , हितेश थोरी , चंद्रशेखर मिश्रा ,  भोलाराम जाग्रत , देवेन्द्र रतन , विजेंद्र माहिच , अविनाश कुमार , विक्की जांगिड़ , सूरजसिंह , गोपेश शर्मा , केशरदेव सैनी , योगेश शर्मा , बजरंगलाल यादव , इंद्रलाल सुंडा , नारदू माँठ,  भगवाना राम महण सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।