Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

स्टेफिट-स्टेहिट का संदेश लेकर मैराथन में दौड़े स्टूडेंट

बीकानेर (जयनारायण बिस्सा)। सेठ तोलाराम बाफना अकादमी एवं रोटरेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार सुबह 7.30 बजे वृद्धजन भ्रमण पथ, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से मूर्ति सर्किल, जय नारायण व्यास कॉलोनी तक मैराथन आयोजित की गई। शाला सीईओ डॉ. पीएस वोहरा ने बताया कि मैराथन को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका एवं रोटरी क्लब के पूर्व प्रान्तपाल अरूण प्रकाश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रांका ने कहा कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना के लिए आयोजित मैराथन सामाजिक समरसता, सामाजिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास का संदेश देती है। रोटेरियन गुप्ता ने कहा कि आज की इस भाग-दौड़ वाली जिन्दगी में व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति असंवेदनशील होता जा रहा है। स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए यह आवश्यक है कि वह अपने आप को फीट रखे। मैराथन समाज को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संदेश देती है। स्टेफिट-स्टेहिट का संदेश देने हुए 1000 विद्यार्थी और दर्जनों शहरवासियों ने मैराथन में उत्साह से भाग लिया। शाला एवं रोटरेक्ट क्लब की ओर से मैराथन पथ के विभिन्न स्थलों पर फल, पानी एवं ज्यूस की व्यवस्था की गई। सभी प्रतिभागियों को कैप वितरित की गई। इस मौके पर बाफना स्कूल के सीईओ डॉ परमजीत वोहरा भी मौजूद रहे।