Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में एनएसएस योजना का सप्ताहिक शिविर हुआ शुरू

खबर - हर्ष स्वामी
सफाई व्यवस्था, बिजली बचाओं, पानी बचाओं के तहत होगें कार्यक्रम
खेतडी।
राजकिय स्वामी विवेकानंद पीजी महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसिय शिविर का आयोजन का शुभारम्भ किया गया। शिविर में एनएसएस की चारो ईकाईयों का आरम्भ प्रचार्य श्यामला मिभ्र की अध्यक्षता में किया गया। ईकाईयों में गोद लिये गये ग्राम नानूवाली बावडी, राजोता, कोलिहान नगर एंव खेतडी में सफाई व्यवस्था, बिजली बचाओं, पानी बचाओं के तहत कार्यक्रम होगें। प्राचार्य श्यामलाल मीभ्र ने सम्बोधित करते हुए कहा कि छोटे से छोटे कार्य का महत्व होता है सभी को जिज्ञासा से कार्य करने पर ही सफलता मिलती है। इस दौरान छात्रसंध अध्यक्ष हंसराज गुर्जर ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर शिविर प्रभारी डॉ राजेन्द्र सिंह, डॉ सविता मीणा, डॉ सीताराम भार्गव व डॉ गोकुलचंद सैनी उपस्थित रहे।