Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

स्वाति के आरएएस में चयन होने पर जिलाध्यक्ष हेमन्त जोशी ने दी बधाई

खबर - विकास डिडवानिया
सामान्य महिला रैंक में 67वां स्थान किया प्राप्त
नवलगढ़  । समाजसेवी स्वर्गीय सोहनलाल शर्मा की पोत्री ने इतिहास रचते हुऐ राजस्थान प्रशासनिक सेवा में बड़ी सफलता हासिल की है। वार्ड 23 निवासी स्वाति शर्मा का आरएएस परीक्षा 2013 में चयन हुआ है। उन्होंने कुल वर्ग में 438वीं और महिला वर्ग में 67वीं रैंक हासिल की है।राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के  जिलाध्यक्ष हेमन्त जोशी ने स्वाति को बधाई प्रेषित  कहा की हम इनके उज्जवल भविष्य  कामना करते है। उदयपुर में अंडर ट्रेनी स्वाति फिलहाल नवलगढ़ में राजस्व निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। स्वाति घर में ही नियमित 10-12 घंटे पढाई कर पहले प्रयास में यह सफलता हासिल की। स्वाति ने अपनी सफलता का श्रेय पिता नवनीत शर्मा माता लता शर्मा को दिया है वहीं पति जितेश व ससुराल द्वारा मिले सहयोग को सफलता का श्रेय दिया है। बधाई देने वालो में प्रदीप शर्मा पार्षद ,अरुण महंत ,विजय सोती ,आशुतोष मिश्रा ,मुकेश खेड़वाल आदि ने बधाई दी।