Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्ताहिक कार्यक्रम प्रारम्भ

खबर - हर्ष स्वामी
राजोता की विनोदिनी कॉलेज में हुआ शुभारम्भ
खेतडी।
राजोता की विनोदिनी महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्ताहिक कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पारस वर्मा ने सरस्वती मॉ की पुजा कर शिविर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पारस वर्मा ने बताया कि छोटे कार्यो को भी पुरे मन लगाकर किया जायें तो उसके परिणाम अच्छे होते है। साथ ही जल संरक्षण करने का भी आव्हान किया।  23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक चलने वाले शिविर में साफ सफाई सम्बंधित कार्य छात्रो द्वारा किये जायेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य संतोष जी सैनी की। इस मौके पर शिविर प्रभारी कमलेश दुबे, सुरेन्द्र बैरवा, महेन्द्र सैनी, दिनेश जी समेत अध्यापक स्टाफ व छात्र मौजूद थे। कार्यक्रम में मंच संचालन मोहित सक्सेना ने किया।