Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

33 दिन बाद भी नहीं सुधरे हालात

खबर - पवन शर्मा
बैंको के बाहर लोगो का हुजूम बरकरार 
सूरजगढ़. 1000- 500 के नोट बंदी के 33 दिन बीतने के बाद भी आमलोगों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जब बैंक खुले तो पहले जैसे ही हालात नजर आए। बैंको के बाहर लोगो की लंबी कतार लगी रही। लोगों को अपने पैसे ;लेने के लिए घण्टो लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है।वही दूसरी और बैंको में चलन मुद्रा की आपूर्ति कम होने से लोग परेशान हो रहे है। सबसे अधिक समस्या पेंशन भोगियों को उठानी पैड रही है।पेंशन उपभोक्ता जब अपने घर खर्च लिए पैसे निकालने आ रहे तो या  बैंकों में पैसा नहीं मिल रहा है या फिर बैंक उन्हें दो-तीन हजार रूपये देकर वापस भेज रहे है। ऐसे में उन्हें अपना घर खर्च चलाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।