Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अनियंत्रित होकर पल्टी कार,दो घायल,एक रैफर

खबर - लक्की अग्रवाल
भोजपुर गांव के पास हुआ हादसा
श्रीमाधोपुर।
कस्बे के खण्डेला श्रीमाधोपुर राजमार्ग पर भोजपुर ग्राम के पास दोपहर में एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर के पल्ट गई जिससे कार में सवार पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार भोडक़ी निवासी सुभाष अपनी पुत्री के साथ कार में जयपुर से रवाना होकर अपने गांव जा रहा था कि रास्ते में अचानक भोजपुर-मोरली मोड़ के बीच में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकराकर के पल्ट गई जिससे हादसे में पुत्री गंभीर घायल हो गई तथा स्वंय के हल्की फुल्की चोट लग गई। घायल २३ वर्षीय पुत्री मोना को १०८ एंबुलैंस से सीएचसी श्रीमाधोपुर लाया गया जंहा से चिकित्सकों ने उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया।