खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर। कस्बे के वार्ड न.०३ में स्थित सीताराम बावड़ी आश्रम को अज्ञात चोरों ने मध्य रात्रि को निशाना बनाते हुए आश्रम में स्थित हनुमान मंदिर के ताले व रदरवाजे को तोड़ कर हजारों रूपयों के माल पर हाथ साफ कर ले गये। आश्रम के महन्त ओंकारदास महाराज ने बताया कि शनिवार को अल सुबह उठे तो आश्रम के सभी दरवाजों को बाहर से कुदी लगई हुई थी। बार बार आवाज लगाने पर भी आश्रम में रहने वाले किसी भी व्यक्ति के द्वारा कुंदी नहीं खोलने पर महाराज ने शोर शराबा किया तो बाहर से कुछ लोग आये और कुदी को खोला। महाराज बाहर आकर के देखा तो सभी कमरों के बाहर से कूंदी लगी हुई। महाराज व आस पास के लागों ने गहनता से आश्रम की जांच की तो हनुमान मंदिर के ताला व दरवाजे को टूटा देखकर आश्र्यचकित रह गये। पता चला कि आश्रम में रात्रि को अज्ञात चोर घुसकर के चोरी कर ले गये। आश्रम में अज्ञात चोर हनुमान जी की प्रतिमा पर लगे करीब आधा किलो चांदी के मुकुट,छत्र तथा करीब सात आठ सौ रूपये नगद तथा वहीं पास के कमरे में से एक बैग,किमती कपड़े,व अन्य जरूरी कागजात ले गये। आश्रम में अचानक हुर्ई चोरी की सुचना आश्रम के महन्त ओंकारदास महाराज ने स्थानीय पुलिस थाने को दी जिस पर कस्बा चौकी इंचार्ज शंकर लाल स्वामी ने मौका स्थिति का जायजा लेकर महाराज के द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ दी रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी।