Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हमने विकास कार्यों के लिए कभी खजाना खाली होने का बहाना नहीं बनाया-वसुन्धरा

जोधपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार की नीति ’सबका साथ-सबका विकास’ की है। सरकार इसी सोच के साथ सभी क्षेत्रों का समग्र विकास कर रही है।  राजे ने कहा कि हमने विकास कार्यों के लिए कभी खजाना खाली होने का बहाना नहीं बनाया। हमने सत्ता संभाली तो हमारे सामने बड़ी चुनौतियां थीं लेकिन उनका डटकर सामना करते हुए हमने प्रदेश को निचले पायदान से अग्रणी पक्ति में ला खड़ा किया है।  राजे रविवार को जोधपुर में करीब 467 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद तनावड़ा में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत 7 हजार 580 आवासों के निर्माण कार्यों के शिलान्यास समारोह को सम्बोधित कर रही थी। अपने दो दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री ने जोधपुर को करीब 762 करोड़ रूपये के 14 विकास कार्यों की सौगात दी।      मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने एक महिला होने के नाते प्रदेश को अपने परिवार की तरह सम्भाला है और एक महिला कभी भी अपने परिवार के स्वाभिमान पर आंच नहीं आने देती। करीब 2 लाख करोड़ रूपये के कर्ज के बावजूद हमने कुशल वित्तीय प्रबन्धन के जरिए राजस्थान के मान-सम्मान को देश और दुनिया में बढ़ाया है। हमारे वित्तीय प्रबन्धन का ही नतीजा है कि विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। कमजोर वर्ग के 7580 परिवारों के घर का सपना होगा पूरा      श्रीमती राजे ने तनावड़ा में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के द्वितीय चरण के तहत आवासों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों और समाज के कमजोर वर्गाें के घर का सपना पूरा हो, इससे बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती। जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा इस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत तनावाड़ा, लोरडी पंडित जी एवं चोखा गांव में 363 करोड़ रूपये से 7580 आवास बनाए जायेंगे। इस प्रोजेक्ट से पूरे जिले के गरीब तबके के लोगों को आशियाना मिल सकेगा।