Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भामाशाह के सहयोग से हो आंगनबाड़ी का विकास - रंणवा

खबर - राजेश वैष्णव
करड़ गांव में आयोजित कार्यक्रम
खाचरियावास- 
करड़ गांव में शुक्रवार को लक्ष्मी नाथ मंदिर चौक में अभिनंदन सम्मान समारोह व आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को स्वेटर वितरण व जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण पूर्व सरपंच सोहन सिंह करड़ की अध्यक्षता के  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यू आई टी चेयरमैन हरिराम रणवा व माटी कला  बोर्ड के अध्यक्ष हरीश कुमावत थे । विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सुरेश शर्मा व प्रवासी सोहन सिंह करड़ पंचायत समिति सदस्य कैलाश कुमावत थे ।कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष रणवा व कुमावत का साफा व माला पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर रंवाण ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र का विकास सराहनीय है ।केंद्र के बच्चों को स्वेटर वितरण व जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण कर दान दाताओं ने पुण्य का कार्य किया है  माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि भामाशाहों व दानदाताओं द्वारा ऐसा कार्यक्रम आयोजित कर समाज को एक नई दिशा दी जा रही है. जरुरतमंदों की सेवा ही मानव का पहला धर्म है कार्यक्रम में आईएएस में चयनित रमेश हिण्ड़ाला राजपुरा व आरएएस में चयनित मुकेश चौधरी व नेशनल
खिलाडी सरोज पीपलोदा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह गोपाल सिंह सुरेंद्र सिंह शेखावत भंवरसिंह खेमसिह शेखावत नरपत सिंह धीर सिंह द्वारा करड पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को स्वेटर व जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण किए गए। कार्यक्रम में भामाशाह सोहन सिंह करड़ द्वारा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को साड़ी ड्रेस देने की घोषणा की। इस मौके पर ग्रामवासियों ने नवनियुक्त अध्यक्षों को गांव में पेयजल संबंधित समस्या का ज्ञापन दिया.। गांव को बीसलपुर पाइपलाइन से जोड़ने की मांग रखी  जिस पर रंणवा ने कहा कि इस मांग को मुख्यमंत्री से मिलकर जल्दी पूरी करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सहकारी समिति अध्यक्ष मुरारीलाल बनवारीलाल वर्मा  मामराज अग्रवाल पूर्व सरपंच  पोखर मल रैगर बजरंग लाल पारीक  रामनिवास प्रभुदयाल रूण्ड़ला  हरि शर्मा ओंकार मल सहित उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रभुदयाल कुमावत ने किया।