Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अन्त्योदय जन यात्रा के प्रदेश संयोजक दशरथ सिंह शेखावत को केले से तोला

खबर - विकास कनवा
माडपुरा - कस्बे के प्रांगण मे अन्त्योदय जन यात्रा के पहुंचने पर कस्बेवासियों ने यात्रा का स्वागत किया। अन्त्योदय जन यात्रा के संयोजक डॉ दशरथसिंह ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत को भारत रत्न से विभूषित किया जाने एवं पाठ्यपुस्तकों में शेखावत को स्थान दिए जाने की मांग को लेकर जन यात्रा प्रारंभ की गई है । जन यात्रा के माध्यम से पंच सरपंचों जनप्रतिनिधियों को विकास निधि के अधिकार दिए जाने, पंचायत एवं निकाय चुनाव में तीसरी संतान एवं शिक्षा की बाध्यता खत्म करने की मांग की जा रही है । उन्होंने बताया कि यह जन यात्रा खाचरियावास से रवाना हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत एक सामान्य किसान परिवार में जन्मे और बड़े पदों पर रहे तथा छतीस कौम की भलाई के लिए कार्य किया ।स्व.  शेखावत के समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को लेकर 1977 में अन्त्योदय योजना शुरु की थी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शेखावत के समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किए सभी को समान समझा और योजनाओं से भी सभी वर्गों को लाभांवित किया। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है इस मौके पर आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस गांव के बडे लोगों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।