Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सदारशहर में शुक्रवार को काॅग्रेस द्वारा आयोजित पर्दाफाश महा रैली

खबर - जितेश सोनी
चूरू- जिले के सदारशहर में शुक्रवार को काॅग्रेस द्वारा आयोजित पर्दाफाश महा रैली में एक लाख से ज्यादा लोगो को एकत्रित कर केन्द्र व राज्य सरकार के अढाई और तीन वर्ष के कुशासन की जानकारी का पर्दाफाश किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रिय विधयाक भंवरलाल शर्मा ने बताया की जिले भर के तमाम काॅग्रेसी नेता और कार्यकर्ता तन मन धन से  जुटे हुए है।और इस रैली में ग्रामीण तथा शहरी लोग शामिल होगे।जिसके लिए कमेठियो का गठन किया गया है। रैली को लेकर युवा वर्ग काफी उत्साह दिखायी दे रहा है। उन्होनें बताया की रैली को काॅग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुरूदास कामथ,प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,प्रदेश सहप्रभारी मिर्जास्माईल बैग,विधानसभा प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी सहित अनेक नेता रैली सम्बोधित करेगे।केन्द्र की भाजपा सरकार ने नोटबंदी कर देश के किसान और गरीब की रोजी रोटी बंन्द कर दी जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कालाधन विदेशो सें वापस लाने का चुनावों में जनता से वादा किया था जो वे नही ला सके और नोटबंदी पर अपने चहेतों के काले धन को सफेद में जरूर बदल दिया तथा देश के गरीब किसान और मजदूर को दुखी होने पर मजबूर कर दिया।नोटबंदी के चलते देश के छोटे उद्योग व्यापार ठप्प होने से करोडो़ं मजदूर बेरोजगार हो गए है। इन्ही कारनामों के विरोध में आमजन के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस ने 6 जनवरी को पर्दाफाश रैली का आयोजन किया है। व्यवस्था कमेठियों में भोजन व्यवस्था कमेठी का अध्यक्ष राजकरण चैधरी,पार्किग व्यवस्था कमेठी का अध्यक्ष राजेश पारीक,वाहन व्यवस्था कमेठी का अध्यक्ष मांगीलाल शर्मा एवं मंच संचालन व्यवस्था कमेठी की जिम्मेदारी अनिल शर्मा कों सौपी गयी है। वही पर्दाफाश रैली कांग्रेस के पूर्व मख्यमंत्री एवं  विधान सभा प्रतिपक्ष नेता सहित अनेक नेताओ के आने को लेकर प्रशासन और पुलिस भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्तैद होकर सारी व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी राजेन्द्र ढिढारिया के नेतृत्व में थापाधिकारी ओमप्रकाश गोदारा ने सभा स्थल पार्किग एवं कस्बे में प्रवेश स्थलों का जायजा लेकर पुलिस जाब्ता लगाने की सारी तैयारियां शुरू की।