जोधपुर । शिक्षा राज्य मंत्री प्रो वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विद्यालयी स्तर पर कम्प्युटर शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अगले सत्र से क्लिक योजना लागू की जाएगी। अगले सत्र से स्कूलों के बालक-बालिकाओं की ड्रेस भी बदलने का फैसला किया गया है। प्रो0 देवनानी शुक्रवार को जोधपुर में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल में जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए शताब्दी हॅाल का लोकार्पण करने के बाद आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कम्प्युटर शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है और हमने यह निर्णय लिया है कि कंप्युटर लिटरेसी इनिसेटिव फॅार काम्प्रेसिव नॅालेज(क्लिक) योजना अगले शिक्षा सत्र से लागू की जाए। यह योजना छठी से दसवीं कक्षा तक के लिए होगी और इसे एस ई आर टी के माध्यम से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांचवी कक्षा के लिए भी बोर्ड की परीक्षा व्यवस्था शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन करने की कोशिश की है और बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। गार्गी पुरस्कार योजना में पिछले दो सालों में सवा दो गुना संख्या बढ गई है। वर्ष 14-15 में 44 हजार थी जो इस वर्ष तक बढकर 91 हजार की संख्या हो गई है। राज्य में अध्यापकों की नियुक्तियां हो रही है, पदोन्नतियां भी दी गई। नामाकंन में वृद्धि होकर 13 से 15 लाख तक संख्या पहुंच गई है। हम शिक्षा की तरफ निरन्तर आगे बढ रहे है। उन्होंने राजश्री योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि बेटियों के जन्म से लेकर बारहवीं कक्षा तक राज्य सरकार की ओर से पचास हजार रूपये तक अलग अलग चरणों में राशि प्रदान की जाती है। विधायक कैलाश भंसाली ने इस विद्यालय क्षेत्र में सीवरेज एवं सड़क निर्माण कार्य को करवाने के लिए विशेष रूप से अनुरोध किया। जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, विधायक जोगाराम पटेल, महापौर घनश्याम ओझा एवं पार्षद निर्मला कांकरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
