Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भगवान शंकर के आदर्शो को अपने जीवन में उतारें-डॉ. राघवाचार्य

खबर - पवन दाधीच
खिरोड़ के बोडिय़ा बालाजी मंदिर में
शिव पंचायत परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
खिरोड़ -खिराड़ के बोडिय़ा बालाजी मंदिर परिसर में शुक्रवार को शिव पंचायत परविार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा रैवासा धाम के अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य महाराज व चिराना राम दरबार आश्रम के महंत हेमंतदास के सानिध्य में हुई। पं. परमेश्वरलाल गुरूकृपा ने मंत्रोच्चारण के साथ शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से करवाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथ विक्रम सिंह पौद्दार, गिरधारीलाल इंदौरिया, सरपंच स्नेह कंवर, पूर्व एडीएम गोपालराम स्वामी, समाजसेवी धर्मवीर सिंह, कर्ण सिंह आधवाली, व जीएसएस अध्यक्ष  शिववीर सिंह थे। इस मौके पर रैवासा धाम केअग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांती ने श्रद्धालुओं को कहा कि भगवान शंकर की आराधना करने एवं उनके आदर्शो को जीवन में उतारने से मनुष्य का जीवन सफल एवं सार्थक बन जाता है और वह अपने मार्ग से कभी भी नहीं भटकेगा। उन्होनें कहा कि गाय की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गाय के लिए अपनी कमाई का कुछ अंश खर्च करने से उसकी कमाई दिनोंदिन बढ़ती जाती है इसलिए सज्जनों गाय के प्रति हमेशा अपना मन सकारात्मक बनाए रखों और गाय की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे। चिराना आश्रम के महंत हेमंतदास ने कहा कि धार्मिक कार्य के प्रति लगाया गया धन कभी व्यर्थ नहीं जाता। इधर पं. गुरूकृपा ने शिव मंगल पाठ को संगीतमय भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को विस्तार पूर्वक समझाया। इससे पूर्व ग्राम वासियों ने अतिथियों का स्वागत किया। नवनिर्मित शिव मंदिर में महाशिवरात्री के दिन तांता लगा रहा। संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। कार्यकम में मंगलचंद स्वामी, नंदलाल स्वामी, महेंद्र सिंह, राजेंद्र भार्गव, महेंद्र भार्गव, राकेश स्वामी, मंगलचंद मिठारवाल, विश्वनाथ शर्मा, मोहनलाल स्वामी, रिछपाल स्वामी, शंकरलाल स्वामी, सुभाष भार्गव आदि मौजूद थे।