खबर - राजेश वैष्णव
ग्रामसवेक संघ ने बताया सचाई व संघर्ष की जीत
खाचरियावास। जिले के पांच ग्रामसेवकों को पहले तो निलम्बित कर दिया और उसी अधिकारी ने दो दिन बाद सभी को बहाल कर दिया। इसे ग्रामसवेक संघ ने सचाई की जीत बताया है। मामले के अनुसार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दो दिन पहले जिले में ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया तो पांच ग्राम पंचायतों में ग्रामसेवक अनुपस्थित पाए गए जिन्हे तुरन्त प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया। इसके बाद राजस्थान ग्रामसवेक संघ के जिलाध्यक्ष बलबीरसिहं काजला व जिला मंत्री फूलचंद महर्षि सहित संघ के ब्लाक पदाधिकारी बुधवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीएल बाडेटिया से मिले और सचाई से अवगत करवाया कि ग्राम सेवक निरीक्षण वाले दिन अतिरिक्त कार्यभार वाली ग्राम पंचायतों में राजकार्य कर रहे थे। संघ के जिलामंत्री फूलचंद महर्षि ने बताया कि प्रतिनिधि मण्डल के मिलनें के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विकास अधिकारी ने जॉच करवाई गई तो संघ की बात सही पाई गई इसके बाद उन्होनें पांचो ग्रामसेवको का निलम्बन निरस्त कर उन्हे बहाल कर दिया हैं। जिला मंत्री महर्षि ने यह संघ के संघर्ष की जीत बताया हैं।