खबर - राजेश वैष्णव
खाचरियावास के वार्ड नंबर 10 का मामला
खाचरियावास कस्बे के वार्ड नंबर 10 में ग्राम पंचायत द्वारा डलवाई गई पानी की पाइपलाइन को जलदाय विभाग के कर्मचारी द्वारा मुख्य पाइपलाइन से नहीं जोडऩे को लेकर बुधवार को वार्ड के महिलाओं व पुरुषों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया वार्ड वासियों ने बताया कि काफी समय से वार्ड में पानी की समस्या थी ग्राम पंचायत को बार-बार करने पर 10 दिन पहले पानी की पाइप लाइन डलवा दी लेकिन जलदाय विभाग के कर्मचारी द्वारा पाइप लाइन को मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा जा रहा है बार-बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी सुनवाई नहीं हो रही है वार्ड में पानी की भयंकर समस्या है पास ही में स्कूल के नल से पानी लाकर प्यास बुझाई जा रही है वार्ड वासियों ने प्रदर्शन के दौरान खाली मटके भी फोड़े। इधर जलदाय विभाग के प्रभारी रामलाल सैनी ने कहा कि मेन पाइप लाइन में पानी की कमी है 3 दिन में लाइन को चेक करके पाइपलाइन को जोड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जलदाय विभाग खाचरियावास के पंप हाउस पर धरना प्रदर्शन कर मटके फोड़े जाएंगे। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि माली राम लांबा सीताराम नायक सुरेश जगदीश बोदूराम शिवनारायण पहलाज नायक टिंकू भागचंद अशोक मनोज नायक सहित वार्ड के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।