Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पृथ्वी दिवस मना कर ही ना समझें अपने कर्तव्य की इतिश्री -वेदिका पोदार

पोदार बी.एड काॅलेज में मनाया पृथ्वी दिवस
नवलगढ़ -
दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित सेठ जी.बी. पोदार बी.एड. काॅलेज में पृथ्वी दिवस का शुभारम्भ पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी वेदिका पोदार ने किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए वेदिका पोदार ने कहा कि आज हमें न ही केवल हमारे लिए सोचना है बल्कि पृथ्वी को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है आज पृथ्वी पर रह रहे हर जीवन जंतु का संरक्षण करने की अति आवश्यकता  हो रही है हम सभी को इस बारे में सोचना होगा। लगभग हर दिवस के पीछे मानव कल्याण की भावना रहती है। पृथ्वी दिवस भी इससे अछूता नहीं है। कहते हैं पृथ्वी संरक्षित होगी तो मानव जीवन भी सुरक्षित होगा। इसलिए  पृथ्वी दिवस मना कर ही ना समझें अपने कर्तव्य की इतिश्री। ट्रस्ट  के सीईओं जगदीश  प्रसाद कडवासरा ने इस अवसर पर कहा कि आज लगातार हो रहे पृथ्वी के दोहन को रोकने के लिए हमें बहुत सारे प्रयत्न करने हांेगे तथा लोगेा को पहाडों की कटाई रोकने के लिए पेडों की कटाई रोकने के लिए जागरूक करना होगा नही ंतो 1 दिन ऐसा आएगाकि हमें सांस भी लेना दुर्लभ हो जाएगा।  पोदार टीचर ट्रेनिंग काॅलेज में टेªनिंग ले रहें भावी अध्यापकों के लिए यह अति महत्वपूर्ण है  क्योंकि भविष्य में उन्हें ही आगे लोगो को समझाने की आवश्यकता  होगी। अतः हमें आज यह संकल्प लेना चाहिए कि हम पृथ्वी को बचाने के लिए पेड लगाएगे पृथ्वी का दोहन नहीं हाने देंगे जीवन जंतु को बचाएगें कार्यक्रम में पृथ्वी बचाओं नामक पोस्टर का विमोचन वेदिका पोदार, डाॅ. जगदीश  प्रसाद कडवासरा, डाॅ दुर्गा भोजक, टीचिंग स्टाफ सदस्य और भावी अध्यापकों ने साथ मिलकर किया। कार्यक्रम संचालन प्रवक्ता अनिल कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर सभी छात्र अध्यापक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहें।