Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भाजपा राज में विकास की गंगा बह रही है- पीपी चौधरी

अमेश बैरड़ ओसियाँ (जोधपुर)
केंद्रीय राज्य मंत्री का तिंवरी दौरा
ओसियाँ-
विधानसभा क्षेत्र की नवगठित तिंवरी तहसील भवन के लोकापर्ण करने केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी  गुरूवार को दोपहर बाद तिंवरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां १.७५ करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित तहसील भवन का फीता काटकर     लोकार्पाण किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रियों और अफसरों की गाडिय़ों से लाल बत्ती हटाने का निर्णय लेकर खास और आम आदमी में भेद खत्म करने की दिशा में एक अमूल्य कदम उठाया है। समारोह में राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, संसदीय सचिव भैराराम सियोल, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला, तिंवरी प्रधान रेणु राठौड़ समेत अन्य कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में तिंवरी समिति की उपप्रधान रेखा परिहार, भाजपा तिंवरी मंडल अध्यक्ष पन्नालाल सेवग, तिंवरी सरपंच गुड्डी परिहार, फल एवं सब्जी मंडी चेयरमैन अनु कटारिया, भाजपा महिला नेता कंचनकंवर डांवरा ने बतौर अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी प्रकाशचन्द्र, तिंवरी तहसीलदार जवाहरराम चौधरी, तिंवरी विकास अधिकारी भगवान   गहलोत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
>
> कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव भैराराम सियोल ने केंद्रीय मंत्री पी पी चौधरी के सामने प्रस्ताव रखा की जोधपुर से नागौर  Nh 65 से सोयला से वाया धनारी- नादिया-ओसियाँ- गोपासरिया-तिंवरी-गगाड़ी से बालेसर स्तिथ जोधपुर से जैसलमेर Nh 114 को जोड़ने की मांग की है । जिस पर मंत्री पी पी चौधरी ने कहा केंद्र से जल्द ही स्वीकृति दिलवाएंगे ।