चूरू - जिले के मालासर में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अज्ज गैंगस्टर आनंदपाल को पुलिस ने मार गिराया और दो लोगो को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की मौत की पुष्टी डीजीपी मनोज भट्ट ने की है। इस
मुठभेड़ में पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। जिनका नाम
देवेंद्र और गट्टू बताया जा रहा है।
फिलहाल
मुठभेड़ में घायल पुलिस जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों
के मुताबिक, आनंदपाल ने पुलिस पर एके-47 से लगभग 100 बार फायरिंग की। जिसके
बाद जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने आनंदपाल को मार गिराया। तो वहीं इस
एनकाउंटर में एक पुलिस कॉन्सटेबल के घायल होने की भी सूचना है। जबकि एक
पुलिसकर्मी घायल हुआ है।
