खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ । कस्बे
के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 33 केवी जीएसएस की स्वीकृती मिलने के
बाद इसके निर्माण के लिए भूमि की तलाश में लगे विधुत विभाग को आखिरकार
राहत मिल गई है इसके निर्माण के लिए स्थानीय नगरपालिका बोर्ड ने अपनी सहमती
देते हुए पालिका क्षेत्र में भूमि आवंटन के लिए राजी गया है। विधुत विभाग
के झुंझुनू से आये कनिष्ठ अभियंता विक्रम यादव ,सूरजगढ़ विधुत विभाग के
कनिष्ठ अभियंता मनीष चौधरी और अरुण कुमार ने पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र
चेतीवाल ,ईओ बहादुरसिंह लांबा ,जेईएन रोहित जांगिड़ ,पार्षद रुकमानंद सैनी
आदि से मुलाकात कर उन्हें विभाग के लिए बनने वाले जीएसएस के लिए भूमि
आवण्टन करने की मांग की जिस पर पालिकाध्यक्ष चेतीवाल और ईओ लांबा
ने उन्हें इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वाशन दिया और कहा की आगामी
पालिका बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव लेकर उसका अनुमोदन कर विभाग को
भूमि उपलब्ध करवा दी जाएगी।
दो वर्ष पूर्व भेजा था प्रस्ताव
विधुत
विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनीष चौधरी ने बताया की सूरजगढ़ कस्बे में बढती
आबादी के कारण विधुत का भार काफी बढ़ गया था। इसमें सुधार के लिए आईपीडीएस
में करीब दो वर्ष पूर्व यहां एक 33 केवी जीएसएस के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा
गया था। जिनकी स्वीकृती कुछ माह पूर्व ही आई है। अब नए जीएसएस के निर्माण
के बाद क्षेत्र में विधुत सप्लाई में सुधार होगा।
