खबर - पवन दाधीच
बसावा में संस्था प्रधान वाकपीठ का समापन
खिरोड़ -बसावा गांव के सेठ सीताराम क्याल राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही दो दिवसीय संस्था प्रधान वाकपीठ का समापन माध्यमिक शिक्षा उप निदेशक महेंद्र सिंह चौधरी के मुख्यातिथ्य में हुआ जबकि समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने की। कार्यक्रम के व्यवस्थापक जय सिंह प्रधानाचार्य के अनुसार विभागीय निर्देशानुसार दिनभर चर्चा परिचर्चा का दौर रहा एवं उप निदेशक चौधरी ने अपने उद्बोधन में बसावा विद्यालय भवन व भामाशाह सेठ मातादीन गुप्ता के संरक्षण में विद्यालय के भौतिक विकास व दानदानताओं की भूरि-भूरि प्रसंशा की एवं विद्यालय में आयोजित संस्था प्रधान वाकपीठ की व्यवस्था को भी एतिहासिक बताया वहीं अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि शिष्य के प्रति गुरू का आत्मिय प्रेम से ओत: प्रोत शिक्षा का समावेश हो तो राजकीय विद्यालयों की गुणवत्ता में उतरोत्तर वृद्धि होगी। एवं भारतीय संस्कृति के प्रति बच्चों में जागृति हों ऐसी व्यवस्थाएं विद्यालयों में लागू करने से राष्ट्र निर्माण में आप सभी का योगदान रहेगा। समारोह को वाकपीठ अध्यक्ष कमलेश तेतरवाल, एडीओ रविंद्र कृष्णियां, डॉ. पीयूष, लेखाधिकारी बाबूलाल आदि ने भी संबोधित कर विद्यालय व्यवस्थाओं को खूब सराहा। मेजमान विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों एवं दानदाताओं का माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रणजीत सिंह, विजेंद्र सिंह शेखावत, रेखा जांगिड़, सुनिता कृष्णिया, शीशराम कुलहरि, मूलचंद गुर्जर, मनीराम, देवकरण सिंह, कन्हैयालाल मीणा, बूंटीराम, बजरंगलाल, रामनिवास पूनियां, विनोद कुमार, समाजसेवी नवरंगलाल दूत, ओमप्रकाश यादव, डॉ. पीयूष सुंडा, राजेश ढ़लण सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी स्टाफ सदस्य व प्रबुद्धजन मौजूद थे। मंच संचालन राजेश बुरी ने किया। इस मौके पर विद्यालय शिक्षक कृष्ण कुमार शर्मा व बीरबल सैनी के सानिध्य में प्रसाद का आयोजन भी रखा गया।