Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएफ ने पकड़े तीन संदिग्ध युवक

बीकानेर (जयनारायण बिस्सा)। जिले के खाजूवाला सीमावर्ती क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए बीएसएफ ने पकड़ा और खाजूवाला पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि सीमावृति क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए तीन युवकों को बीएसएफ ने पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवकों में मन्दीप सिंह पुत्र खराती सिंह एवं कुलदीप सिंह पुत्र खराती सिंह, नाकापुरा महोला वंशीगेट फिरोजपुर पंजाब तथा राजसिंह पुत्र सुखजीतसिंह, निवासी ओड़की हिन्दूमल कोट श्रीगंगानगर हैं। इन युवकों से पुलिस व गुप्तचर एजेसियां पूछताछ करेगी।