Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

२ अक्टूम्बर तक हर-हाल में करना होगा श्रीमाधोपुर ब्लॉक को ओडीएफ-----कलेक्टर ठकराल

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
कस्बे की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सीकर कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय स्वच्छ भारत मिशन योजना कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्र्यशाला में ब्लॉक स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान कलेक्टर की मौजूदगी में सभागार भवन में दिवार पर सफेद पर्दा लगाकर सभी जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता से होने वाले फायदे तथा सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारियां फिल्म के माध्यम से दी गई जिसकी सभी ने जमकर सराहना की। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने कस्बा सहित ब्लॉक की सभी ३४ ग्राम पंचायतों को आगामी २ अक्टूम्बर २०१७ तक ओडीएफ करने की बात कहा तथा सकंल्प दिलवाया। राज्य सन्दर्भ व्यक्ति श्रीराम रामावत ने भी स्वच्छता के बारे में जानकारियां दी। वहीं लापूंवा कोटड़ी धायलान सरंपच ने १५ अगस्त से पहले अपनी पंचायतों को ओडीएफ कराने का सकंल्प लिया। श्रीमाधोपुर ब्लॉक में सबसे पहले सरगोठ ग्राम पंचायत को ओडीएफ करने को लेकर पंचायत के सरपंच को कलेक्टर नरेश ठकराल व अन्य मंचासीन अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुखवीर चौधरी,एसडीएम ब्रह्रालाल जाट,पंचायत समिति प्रधान सुमन निठारवाल,विकास अधिकारी सीआर मीणा,ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी शिशपाल ओला,पालिका अध्यक्षा कुसुम पूरी,तहसीलदार सुमन चौधरी,सहित पटवारी,भू-लेख अधिकारी,ग्राम सेवक,पं.स.सदस्य,न.पा.पार्षद,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारगण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।