खबर - जीतेन्द्र वर्मा
बूंदी । सदा सुखी ट्रस्ट द्वारा हिंडोला उत्सव का आयोजन किया गया। ट्रस्ट की उपाध्यक्ष श्रीमती विमलेशसोनी ने बताया कि ठाकुर जी का हिंडोला उत्सव हर्ष और उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। राधा कृष्ण की झांकी सजाई गई इसी दौरान बाल गोपाल को वन विहार कराया गया भजनों की धुन पर महिलाओं ने नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। सभी महिलाएं लहरिया पहन कर आई और बारी-बारी से ठाकुर जी को झूला झुलाया कार्यक्रम के अंत में आरती कर ठाकुर जी को भोग लगाया गया। अतिथि महिलाओं को सदा सुखी ट्रस्ट की और से सुहाग के उपहार भी दिए गऐ। कार्यक्रम में बूंदी की प्रतिष्ठित संस्थाएं डिस्ट्रिक्ट कलब महिला, कलम सोनी महिला संस्था, संस्कृती संस्था, इनरव्हील क्लब के साथ-साथ सदा सुखी ट्रस्ट की महिलाऐं भी कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में सदा सुखी ट्रस्ट की उपाध्यक्ष विमलेश सोनी ने सभी का आभार जताया।