खबर -  अरुण मूंड
झुंझुनू।
मानव तस्करी विरोधी युनिट व चाइल्ड लाइन झुंन्झुंनू ने सयुक्त कारवाई कर भिक्षावृति में लिप्त 2 नाबालिक बच्चो को किया बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया। दोनो बच्चे स्टेशन रोड स्थित होटल व ढाबो के सामने भिक्षावृति कर रहे थे टीम द्वारा दोनो बच्चो का मेडिकल करवाया गया व उन्हे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्ररस्तुत किया गया कारवाई के दौरान मानव तस्करी विरोधी युनिट के एएस आई सुमेर सिंह खिचड़ व कॉस्टेबल सुशील कुमार व चाइल्ड लाइन टीम से अमित राहड व अरविंद पुनिया शामिल रहें।