खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर। गांव मूंडरू से जालपाली ढाणी में जाने वाले आम रास्ते में वर्षा का पानी भराव हो जाने के कारण राहगीरों सहित दुपहिया वाहन चालकों के साथ साथ स्कूली विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। बारिश का रास्ते में अत्यधिक पानी का भराव हो जाने के बाद आम रास्ता पूरी तरह से अवरूद्व हो गया। जिसके चलते स्कूली विद्यार्थियों के साथ दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने समस्या से वार्डपंच को अवगत करवाते हुए समस्या का समाधान करवाने की बात कही तो लोगों को कोई संतुष्टपूर्ण जवाब नहीं मिला। ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रामजीलाल मिश्रा को समस्या के बारे में पता चला तो उन्होनें ने पानी बराव वाले रास्ते में मिट्टी डलवाकर रास्ते को जल्द ही सही करवाने की बात कही।