खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ । कस्बे
के वार्ड न.12 के स्वामी रूपदास मंदिर में सोमवार से दस दिवसीय विशेष
धार्मिक अनुष्ठानो का आगाज कलश यात्रा के साथ हुआ। त्रिवेणीधाम के
पीठाधीश्वर संत नारायणदास महाराज की प्रेरणा से होने वाले विशेष आयोजन महंत
क्रांतिदास महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुए। पुराने बस स्टेंड पर स्थित
शाकांबरी माता मंदिर से कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कलश
यात्रा में महिलाएं सर पर मंगल कलश धारण किये हुए भजन गाते हुए चल रही थी।
कलश यात्रा शाकांबरी माता मंदिर से मुख्य बाजार गाँधी चौक होते हुए आयोजन
स्थल स्वामी रूपदास मंदिर में पहुंची। जहाँ इसका समापन हुआ। उसके बाद
अयोध्या के शंकरदास महाराज के आचार्यत्व में अयोध्या से आये हिमांशुदास
,भूपेंद्र दास ,नीरज पांडे सहित अन्य पंडितो ने विधिवत रूप से सवा लाख
शिवलिंगो का निर्माण पूजन व अभिषेक का कार्यक्रम शुरू कर दिया। दस दिनों तक
चलने वाले इस विशेष अनुष्ठान में कूल सवा लाख शिवलिंगो का निर्माण कर उनका
अभिषेक किया होगा। दोपहर बाद अयोध्या से ही आये बालव्यास श्रीरामु जी
महाराज ने रामकथा का वाचन प्रारंभ करते हुए मनुष्य के जीवन में इसके महत्व
पर प्रकाश डाला। इस मौके पर घीसाराम पोलीवाला ,ओमप्रकाश शर्मा ,राजकुमार
पालिया ,ओमप्रकाश कौशिक ,नेकीराम सैनी ,बल्लू शर्मा ,मोंटू सोनी ,महेंद्र सोनी ,धर्मपाल सांगवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
