खबर - जगत जोशी
रावतसर:- कस्बे के वार्ड 13 मे गुरूवार को झुलसी युवती की शुक्रवार को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल मे दौरान ईलाज मौत हो गयी। इस सम्बन्ध मे परिजनो द्वारा स्थानीय पुलिस मे किसी प्रकार का काई मुकदमा दर्ज नही करवाया गया । इस पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनो को सौप दिया। ज्ञात रहे कि कस्बे के वार्ड 13 मे एक युवती के चुल्हा जलाते समय झुलसने पर स्थानीय राजकीय चिकित्सालय मे लाया गया जहां से उसकी नाजूक हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया और जिला अस्पताल से बीकानेर के पीबीएम मे रैफर कर दिया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड निवासी राजेश स्वामी की 17 वर्षीय पुत्री चुल्हा जला रही थी कि पास ही रखे केरोसिन के कारण कपड़ो ने आग पकड़ ली । युवती की चीख पुकार सुनकर उसके दादा मनीराम स्वामी दौड़कर आये और आग बुझाने का प्रयास किया । किसी तरह से आग पर काबू पा कर गम्भीर घायल पोती को राजकीय चिकित्सालय मे लाया गया। इस घटना मे मनीराम स्वामी खुद भी झुलस गया। राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सको ने बताया कि युवती लगभग 90 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी थी।
