खबर - प्रेम रतन
डूण्डलोद: जनपद की सीबीएसई स्कूलों से सम्बद्व संगठन शेखावाटी सहोदय स्कूल काम्पलेक्स झुन्झुनूं के सीनियर वर्ग की हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता स्थानीय डूण्डलोद विद्यापीठ में सोमवार को सम्पन्न हुई। ‘‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मीडिया ने लोकतंत्र को अपंग बना दिया है‘‘ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में शेखावाटी की ग्यारह स्कलों से आये छात्र -छात्राओं ने पक्ष विपक्ष में अपने विचार पेष किया। प्रतियोगिता की चल वैजयन्ती मोदी स्कूल, लक्ष्मणगढ़ को प्रदान की गई व्यक्तिगत स्पर्धा में मोदी स्कूल, लक्ष्मणगढ़ की हिमांषी शर्मा प्रथम, बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी की आरजू कुमारी द्वितीय एवं झुन्झुनूं एकेडमी, झुन्झुनूं के लक्ष्य पाण्डे को तीसरा स्थान मिला एवं विद्या निकेतन बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी गोपाल कृष्ण शर्मा को सांत्वाना पुरस्कार मिला। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार कमल माथुर समारोह के मुख्य अतिथि थे जबकि डीवीपी के कार्यकारी अध्यक्ष रमाकान्त शर्मा समारोह के अध्यक्ष थे। सीकर से डाॅ. सम्पति मिश्रा, डाॅ. अंजू बाला सीमार एवं मंजू लाटा प्रतियोगिता की निर्णायक थी। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्राचार्य सतीशचन्द्र कर्नाटक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सहोदय संगठन की गतिविधियों पर प्रकाष डाला। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के डाॅ. केडी यादव ,मुकेश पारीक, सीताराम सोनी, महेश कुमार भूत, हुसैन खान एवं महावीर प्रसाद शर्मा उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन प्रिया, रिया पलक एवं एकता शर्मा ने किया।