Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

क्षतिग्र्रस्त पाईप लाईन को सही करने की मांग

खबर - जगत जोशी
रावतसर:- कस्बे के वार्ड 13 निवासीयो ने स्थानीय स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौपकर वार्ड मे क्षतिग्र्रस्त पाईप लाईन को सही करने की मांग की है। ज्ञापन मे बताया गया है कि वार्ड 13 मे पुलिस थाने के पेयजल की पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रतिदिन हजारो लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। वही घरो मे थोडा बहुत पेयजल पहुचता है तो वह दुषित पेयजल होता है। ज्ञापन मे  हंसराज मोयल के घर के पास हुई क्षतिग्रस्त पाईप लाईन को दुरस्त करने की मांग की गयी है। इस मौके पर हंसराज, औमप्रकाश, द्वारका प्रसाद, गौरीशकरं, लाल चंद, संजय, गोकूल चंद सहित अनेको वार्डवासी मौजूद थे।