खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर। श्रीमाधोपुर से कांवट वाया जयरामपुरा, समर्थपुरा मार्ग पर चलने वाली ग्रामीण परिवहन बस को पिछले तीन महिने से बंद किए जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ओमप्रकाश पारीक, अशोक, विक्रमसिंह, पोखरमल आदि ने बताया कि यह बस पिछले तीन सालों से सुचारू चल रही थी लेकिन तीन महिने पहले इस बस सेवा को अचानक बंद कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इनके गांव दुर्गम एवं साधन विहिन होने के कारण विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कूल जहां स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है, वही खरीददारी व रोजमर्रा के कार्य के लिए श्रीमाधोपुर के लिए साधन नही होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबध में कई बार ग्रामीणों ने कई बार लिखित में बस को फिर से शुरू कराने की मांग की लेकिन बस सेवा शुरू नही हुई। यहां तक राज्य सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया के द्वारा भी गत 9 जुलाई को श्रीमाधोपुर आगार प्रबंधक को लिखित में बस को फिर से शुरू करने के लिए पत्र लिखा गया लेकिन इसके बावजूद आज तक बस को शुरू नही किया गया। ग्रामीणों ने बंद की गई बस सेवा को फिर से शुरू कराने की मांग की है।