Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पौधा एक स्मारक के रूप में ,सच में दिनेश सुंडा का अनूठा अभियान

दिवंगत लोगों की याद में पौधारोपण, परिवार करेगा सार संभाल
जिप सदस्य दिनेश सुंडा ने किया अनूठा पौधरोपण कार्यक्रम
बगड़ । जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा ने पौधरोपण कार्यक्रम का एक अनूठा अभियान शुरू किया गया है। अब जिप सदस्य सुंडा और उनके साथ किसी भी खुशी या फिर गम के मौके पर परिवार को एक पौधा देंगे और उसकी सार संभाल का जिम्मा भी देंगे। परिवार में खुशी है तो यह पौधा हमेशा उन्हें खुशी का पल याद दिलाएगा। वहीं यदि परिवार का कोई सदस्य बिछुड़ता है तो उसकी याद को चिरस्थायी बनाने के लिए यह पौधा एक स्मारक के रूप में काम करेगा। इस अभियान की शुरूआत बगड़ से की गई है। बगड़ में बलबीर बुंदेला की माता मेवादेवी के निधन पर शोक बैठक में पहुंचे सुंडा ने परिवार के सदस्यों को पौधा दिया और मेवादेवी की याद में इसे लगाने के साथ-साथ सार संभाल का संकल्प दिलाया। परिवार के लोगों ने भी सुंडा के पहल का स्वागत किया और कहा कि वे इस पौधे की अपनी मां की तरह सेवा करेंगे। इस मौके पर मुकुंद सा राजपुरोहित, महेंद्र सैनी, गिरदावर जी, पुनित कटारिया, आदित्य चौहान, लतीफ कुरैशी, मनोज सैनी, राकेश शर्मा, संजय सैनी आदि मौजूद थे। इसके अलावा बगड़ के ही रहने वाले एवं प्राइवेट बस यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सैन नेता के निधन पर भी परिवार के सदस्यों को ढांढ़स बंधाने के लिए पौधा दिया गया।