Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डूण्डलोद विद्यापीठ में होगी 31 जुलाई को हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता

खबर - प्रेम रतन
डूण्डलोद-
शेखावाटी जनपद की सीबीएसई से सम्बद्ध स्कूलों के संगठन शेखावाटी सहोदय स्कूल काॅम्पलेक्स के सीनियर गु्रप की हिन्दी वाद विवाद प्रतियागिता सोमवार 31 जुलाई प्रातः 10 बजे स्थानीय डूण्डलोद विद्यापीठ में आयोजित होगी, डीवीपी के प्राचार्य एवं शेखावाटी सहोदय स्कूल काॅम्पलेक्स के संयुक्त सचिव सतीशचंद्र  कर्नाटक ने बताया कि ‘‘वर्तमान परिपेक्ष्य में मीडिया ने लोकतंत्र को अपंग बना दिया है‘‘ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद की डेढ़ दर्जन स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेगें। सीकर से डाॅ. सम्पति मिश्रा, डाॅ. अंजू बाला सीमार एवं मंजू लाटा प्रतियोगिता की निर्णायक होगी।