खबर - लक्की अग्रवाल
मंदिर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी-----महरिया
श्रीमाधोपुर। गांव रलावता के घिरणियाँ जोहड़े में खुदाई के दौरान निकली विष्णु भगवान की मूर्ति की स्थापना के लिए ग्रामीणों एवं भामाशाहों के अथक प्रयास से बनाए गए भव्य विष्णु भगवान के मंदिर में रविवार को विष्णु धाम समिति द्वारा मंदिर का उद्घाटन,क्षैत्र की विरांगनाओं,बोर्ड कक्षाओं,खेलकुद में चयनित प्रतिभाओं,असहाय,विकलांग व्यक्तियों का भव्य सम्मान समारोह पूर्व केन्द्रिय मंत्री सुभाष महरिया की अध्यक्षता एवं पूर्व केन्द्रिय मंत्री महादेव सिंह खण्डेला के मुख्यातिथ्य में किया गया। समारोह के दौरान मंचासीन अतिथियों ने प्रतिभाओं को प्रतिक चिन्ह एवं माल्र्यापण कर सम्मान किया। पूर्व केन्द्रिय मंत्री खण्डेला ने उपस्थित जनसमुह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मझे गर्व हो रहा है कि दो साल पहले खुदाई के दौरान निकली एक विष्णु भगवान की मूर्ति को लोगों ने अपने एवं भामाशाहों द्वारा तन मन और धन से लगकर इस मुकाम तक पहुँचाया। मंदिर निर्माण में पहले भी कोई कमी नहीं दी और आगे भी मंदिर के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी चाहे उसके लिए अन्य भामाशाहों से सहयोग ही क्यों ना लेना पड़े। खण्डेला ने मंच के माध्यम से मंदिर विकास में सहयोग के बतौर एक लाख रूपयों की घोषणा की। वहीं विरांगनाओं के सम्मान के दौरान युवा पिढ़ी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश का प्रत्यके व्यक्ति जो खुली हवाओं में सांसे ले रहा है वह फौजियों एवं शहीदों की देन हैं। पूर्व मंत्री महरिया ने मंदिर विकास में कोई कमी नहीं की बात कही। और कहा कि हमें शहीदों की सहादत पर गर्व है जिनसे हमें प्ररेणा लेकर देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखना चाहिए। मंदिर विकास में सहयोग के लिए ५१ हजार रूपयों की राशि प्रधान की। वहीं खण्डेला पूर्व प्रधान शिवदयाल पालीवाल,नागरमल टोंक प्रधानाचार्य एवं पर्यटन विभाग अध्यक्ष,रामेश्वरलाल चौधरी,रलावता सरपंच सतीश मंगावा,कल्याणपुरा सरपंच मोतीसिंह ने भी समारोह को सम्बोधित किया। समारोह के दौरान बाबूलाल जितरवाल अहमदाबाद ने समाज में फैल रही कुरितियों को दूर करने की बात कही। तथा बालिका शिक्षा पर बढ़ावा देते हुए कहा कि वर्तमान में बेटियों के साथ जो बर्ताव किया जा रहा है उस को मिटाकर बेटा बेटी में कोई भेदभाव नहीं रखना चाहिए। इस दौरान पं.स.सदस्य रामसिंह मंगावा,पूर्व सरंपच हरि सामोता,जेसाराम बिजारणिंया,देवेन्द्र मंगावा,जे.पी.डूडी,हनुमान जटराणा,बाबूलाल जितरवाल, सहित हजारों की संखया में जनसमुह उपस्थित रहा।
३९ का किया सम्मान। विष्णु धाम परिसर में समारोह के दौरान कुल ३९ लोगों का सम्मान किया गया। आयोजन कर्ता सुरेश सामोता ने बताया कि समारोह के दौरान दो विरांगनाओं अनिता देवी रलावता तथा समर्थपुरा निवासी शहीद विजयसिंह की विरांगना का शॉल ओढक़ार एवं विष्णु प्रतिक,चार विकलांगों का ५ सौ रूपए नगद एवं विष्णु भगवान का प्रतिक चिन्ह्र तथा चार असहायों का ११ सौ रूपए नगद एवं प्रतिक चिन्ह्र तथा बोर्ड कक्षाओं में ८० प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली पंचायत की १४ प्रतिभाओं तथा खेल कुद में चयनित कुल १५ प्रतिभाओं का माल्र्यापण एवं प्रतिक चिन्ह्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के बाद किया पौधा रोपण। सम्मान समारोह एवं मंदिर के शुभारंभ के बाद मंचासीन सभी अतिथियों ने पीपल,बरगद सहित कर्ई प्र्रकार के विष्णु मंदिर परिसर में पेड़ पौधे लगाकर हरियाला राजस्थान एवं पर्यावरण बचाने का संदेश दिया और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प दिलवाया।