खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर। स्थानीय पंचायत समिति सभागार भवन में गुरूवार को ई-ग्राम प्रशिक्षण व जीवनांक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सीकर अधिकारी नरेन्द्र भास्कर की अध्यक्षता एवं ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी शिशपाल ओला के मुख्यातिथ्य में किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नरेन्द्र भास्कर ने ई-ग्राम परियोजना के महत्व एवं वर्ममान परिदृश्य में ग्रामीण स्तर पर स्थित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के मूल्याकंन पर प्रकाश डाला। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी शिशपाल ओला ने कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रभारियों को मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के अन्तर्गत ग्रामीण स्तर के १२ विभिन्न विभागों की सूचना से अवगत करवाया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में ब्लॉक के समस्त रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन को नागरिक पंजीयन व्यवस्था के नियम व उपनियमों की जानकारी दी गई। विकास अधिकारी सीआर मीणा ने ई-ग्राम योजना एवं पंजीयन व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में आने वाले समस्त प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।