Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार काॅलेज में एम काॅम (ए.बी.एस.टी.) अन्तिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में विश्वविधालय स्तर मैरिट में प्रथम, छठी एवं दसवी रैंक प्राप्त की

नवलगढः दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित सेठ जी बी पोदार काॅलेज का शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एम.काॅम . (ए.बी.एस.टी.) का अन्तिम वर्ष का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। विश्वविद्यालय स्तर पर मधु सैनी ने प्रथम स्थान, मोनिका कुमारी शर्मा ने छठा स्थान एवं कृतिका चेजारा ने दसवां  स्थान प्राप्त कर पोदार काॅलेज को गौरवान्वित किया है। इन प्रतिभावान विद्यार्थियों का काॅलेज परिसर में पोदार काॅलेज प्राचार्य ने तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। विश्व विद्यालय स्तर पर  मैरिट में आने वाले सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय काॅलेज व्याख्याताओं, महाविद्यालयी प्रबन्धन, बेहतर अनुषासन को दिया है। इस मौके पर वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन  कांतिकुमार आर पोदार एवं पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी  वेदिका पोदार ने विश्वविधालय  स्तर पर मेरिट में आने वाले और सभी उतीर्ण विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ट्रस्टी  वेदिका पोदार ने कहा है कि इन विद्यार्थियों का अच्छा परीक्षा परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी रहेगा। पोदार ट्रस्ट के सीईओं ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।