खबर - महिपाल मील
दिनवा ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता,
कुश्ती में सोनू कुहाड़ू ने मारी बाजी,
मंडावा -तीज त्यौहर के अवसर पर मुकुंदगढ़ रोड़ स्थित अलखियान जोहड़े में नवयुवक मंडल मीठवास के तत्वाधान में शहीद सतपाल पूनियां की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल व कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में दिनवा ने चेलासी टीम को 1-0 से हराया। कुश्ती में सोनू कुहाड़ू विजेता, अंकित बाजीसर उपविजेता तथा भगत ढ़ाका मीठवास व विक्रम दिनवा सयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक नरेन्द्र कुमार खीचड़ ने कहा कि खिलाड़ी को खेल मैदान में जो सीखने को मिलता है। वह घर,स्कूल व कॉलेज में सीखने को नहीं मिल सकता है। उन्होंने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता रही दिनवा टीम को पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष आदर्श विद्या मंदिर निदेशक सुरेश चन्द्र तेतरवाल ने उप विजेता रही चेलासी टीम को पुरस्कार प्रदान किये। विशिष्ठ अतिथि ठेकेदार राजेन्द्र सिंह व प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार मील थे। महावीर ढ़ाका, हरिसिंह, मोहन सीगड़, नत्थूसिंह,मूलसिंह,राजेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन कुरड़ाराम ढ़ाका ने किया।