Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पूर्व मंत्री डाँ जितेन्द्र सिहँ को कोर्डीनेटर मनोनित करने पर बांटी मिठाई

खबर - लक्की अग्रवाल
शिमला  -
पूर्व उर्जा, जलदाय एंव सूचना जनसम्पर्क मंत्री डाँ जितेन्द्र सिहँ को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा जयपुर शहर का एआईसीसी कोर्डीनेटर मनोनित करने पर कांग्रेस कार्यालय बस स्टेण्ड शिमला पर मिठाई बाँटकर खुशी का इजहार किया। तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी उपाध्यक्ष राहुल गाँधी व पूर्व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवशर पर युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राव ईश्वर सिहँ, जिला महासचिव अनिल शर्मा, यंुका जिला उपाध्यक्ष शीशराम यादव, नेतराम गराटी दूधवा, रामफल गुर्जर, राकेश बसई, सेवादल जिला संगठन मंत्री अभिमन्यू पाराशर, पूर्व सरपंच भूपसिहँ यादव, लीलाधर वर्मा, सतीश शर्मा, गोविन्दराम, संजय निर्माण, हंसराज, नेतराम पंच दलोता, डाँ किशोरी लाल ठाठवाडी सहित अनेक कांग्रेसी मोजूद थे।