Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

इनपुट टैक्स क्रेडिट का निर्वाध प्रवाह जीएसटी की सबसे बडी खासियत है-सीए जिम्मी मोदी

झुंझुनू -  जीएसटी को लेकर के झुंझुनू जिला मोबाइल डिट्रिब्युटर्स एंड डीलर्स एसोसिएसन ने अपने साथियों के लिए एक सेमीनर होटल बगड़ इन् में रखी। जिसमे जिले के जाने माने चार्टड अकाउंटेंट जिम्मी मोदी को बुलाया गया।  डिट्रिब्युटर्स और डीलर्स ने अपने सवाल सीए जिम्मी मोदी के सामने रखे।  मोदी ने  कहा कि अभी तक वस्तुओं एवं सेवाओं का मूल्यांकन उत्पाद शुल्क, सवाकर एवं वैट के लिए अलग करना होता है परंतु जीएसटी में वस्तुओ एव सेवाओं का मूल्यांकन सप्लाई किए गए वस्तुओं एवं सेवाओं की ट्रांजेक्शन वैल्यू के अनुसार किया जायेगा। इनपुट टैक्स क्रेडिट का निर्वाध प्रवाह जीएसटी की सबसे बडी खासियत है, अभी तक व्यापारियों को माल की खरीद में चुकाए गए उत्पादन कर केंद्रीय बिक्री कर का लाभ नही मिल पाता है परन्तु जीएसटी में सभी प्रकार की खरीदी गयी वस्तु एवं सेवाओं पर चुकाए गए जीएसटी का पूरा लाभ मिलेगा। बताया गया कि जीएसटी लागू होने से पूरे देश में एक ही प्रकार का अप्रत्सक्ष कर होगा जिससे व्यापारियों को खरीदी गयी वस्तुओं एवं सेवाओं पर चुकाए गए जीएसटी की पूरी क्रेडिट मिल जाएगी। इससे टैक्स केवल मूल्य संवर्धन पर ही लगेगा और टैक्स पर टैक्स लगाने की व्यवस्था समाप्त होगी तथा लागत में कमी आएगी। आपूर्तिकर्ता द्वारा जीएसटी का भुगतान कर दिया जाना चाहिये एवं आपूर्तिकर्ता द्वारा जीएसटी का मासिक रिटर्न दाखिल कर दिया जाना चाहिये। जीएसटी में कैपिटल गुडस का क्रेडिट पहले ही साल में मिल जाएगा। लेकिन जीएसटी के लागू होने से उन्हें केवल एक ही प्रकार अप्रत्यक्ष क़ानून का पालन करना होगा जिससे भारत में व्यवसाय में सरलता आएगी। मोदी ने सभी सवालों के जवाब दिए और कार्यक्रम में मनीष तुलस्यान ( वीवो डिट्रिब्युटर) आनंद मोरोलिया ( ओप्पो डिस्ट्रीब्यूटर ) धीरेन्द्र चौधरी ( सैमसंग डिस्ट्रीब्यूटर ) नारायण अग्रवाल , रितेश अग्रवाल , सुमित सोनी , राकेश सोमानी ,अविनाश गुप्ता , अंकुर मित्तल , आशीष जांगिड़ , राजेश कुमावत , अशोक गुप्ता सहित काफी संख्या में डीलर मौजूद थे