Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

छात्राओं ने उठाया मेहंदी प्रतियोगिता का लुत्फ़

खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़। कस्बे के ज्ञानकुंज कॉलेज में बुधवार को हरियाली तीज के पावन पर महाविद्यालय के प्रबधक एवं निदेशक डॉ. महावीर प्रसाद के निर्देशन में महाविधालय प्रागण में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे महाविधालय की छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। निर्णायक मण्डल के निर्णय अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नीलम कुमारी ने प्रथम मोनिका ने द्वितीय और मोनिका कुमारी पुत्री किशोरीलाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य सुरजमल सिंघल , व्याख्यता विकास कुमार, कृष्ण कुमार, अनिता कौशिक, निशा रानी, विनोद कुमार, प्रिंयका शर्मा, संतोष राठौड़, सविता वर्मा, सुनिल कुमार एवं लेखाकार शिवकुमार उपस्थित थे।