Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मूंडरू में भव्य तीज मेले का हुआ आयोजन

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
कस्बे सहित आस पास के इलाकों में बुधवार को भव्य तीज मेले का आयोजन हुआ। कस्बे में नानका जोशी हवेली से शाही लवाजमे के साथ बैण्ड बाजों के साथ तीज की सवारी निकाली गई जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई कचियागढ़ स्टेडियम पहुँची। कस्बेवासियों ने स्टेडियम में तीज के तेले का आंनद लिया। वहीं कस्बे के मूंडरू गांव में डूंगरी के बालाजी मंदिर में भव्य तीज मेले का आयोजन हुआ। मंदिर के पुजारी शंकर दास महाराज ने बताया कि पिछले 300 वर्षों से डूंगरी पर श्रावण मास की शुक्ल तृतीया को प्रतिवर्ष तीज मेले का आयोजन होता है। जिसमें सुबह गांव की विवाहित महिलाएं और बालिकाएं तीज खेलने आती है। बुधवार को सुबह  बाबा हनुमान का अलौकिक श्रंगार किया गया और भगवान राम तथा शिव की अलौकिक झांकियां सजाई गई। संध्या को आसपास के अनेक गांव से भक्तों ने आकर बाबा के दरबार में धोक लगाई और सुख समृद्धि की मन्नतें मांगी। रात्री में मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने जमकर लुप्त उठाया।