खबर - पंकज पोरवाल
12 धड़े एक मंच पर, चार भामाशाहों का सम्मान
भीलवाड़ा। माहेश्वरी पंचायत धड़ा के तत्वावधान में महेश छात्रावास में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। नृत्य, डांडिया आदि की प्रस्तुति दी गई। धड़ा सदस्यों का हरियाली अमावस्या स्नेह मिलन समारोह भी हुआ। समारोह में पश्चिमांचल माहेश्वरी महासभा के पूर्व उप सभापति रतनलाल नौलखा ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज में अच्छी स्वस्थ परंपरा है। 12 धड़ों के पंचों का एक मंच पर आकर एकजुटता बताना सराहनीय है। समय-समय पर प्रतिभाओं के सम्मान से उनमें ऊर्जा का संचार होता है तथा प्रोत्साहन भी मिलता है। ऐसे सम्मान समय की आवश्यकता है। प्रचार प्रमुख महावीर समदानी ने बताया कि 12 धड़ों में चार प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इसमें समाजसेवा में श्रेष्ठ उदयलाल समदानी, शिक्षा के क्षेत्र में राधेश्याम चेचाणी, गरीबों को भोजन कराने पर दिलीप तोषनीवाल रक्तदान करवाने पर तरुण सोमानी को अतिथियों एवं पंचों ने मेवाड़ी पगड़ी पहना शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन जगदीश कोगटा ने किया। इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्याओं ने विभिन्न परिवेश में आकर्षक रंगों के लहरिये पहनकर ढोल की थाप पर रंगारंग नृत्य डांडिया की प्रस्तुति दी। समारोह में राकेश पटवारी, रामस्वरूप सामरिया, रामेश्वरलाल तोषनीवाल, ओमप्रकाश मालू, सत्यनारायण सोमाणी, राजेश पटवारी, सुभाष दरक, पुराना शहर माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष स्नेहलता पटवारी आदि का सहयोग रहा।