Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रख्यात संगीताचार्य सुभाष शर्मा ने श्रावण की हरियाली तीज पर बाबा भोलेनाथ व बाबलिया बाबा को भजनों से रिझाया

खबर - विनोद स्वामी
मुकुन्दगढ़!
कस्बे में स्थित परमहंस बाबलिया बाबा मंदिर में भजनों की गंगा बहाई गई  बाबालिया बाबा मंदिर के सहायक पुजारी पं. रामगोपाल शर्मा ने बताया की  श्रावण की हरियाली तीज पर बाबा भोलेनाथ व बाबालिया बाबा  के बाबलिया बाबा मंदिर मंे  बाबा के संमुख सावण महोत्सव के तहत बुदवार कि रात्रि  को मुकुन्दगढ़ के प्रख्यात संगीताचार्य गायक सुभाष शर्मा व उनकी मंडली द्वारा विशाल  जागरण का आयोजन किया गया। शर्मा ने एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।  शर्मा ने अपने भजनों से भालेनाथ व बाबलिया बाबा को रिसाया। वहीं भक्तों ने पूरी रात भजनों का आंनन्द प्राप्त किया। ज्ञातवय है कि परमहंस बाबलिया बाबा भी भगवान षिव के परम उपासक थे। इस अवसर पर भोलेनाथ व बाबलिया बाबा का आलौकिक श्रृगाार किया गया। इस दौरान पं. आदित्यनारायण सुरोलिया, मुकेष मारवाल, मनोज घोडेला, मनोज चैमाल, नवीन सुरोलिया, राकेष महण आदि उपस्थित थे।