Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

चित्तौड़गढ़ कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने लिया संभावित जल भराव क्षेत्रों का जायजा,लोगों से बातचीत कर लिया फीडबैक


पुलिस, नगर परिषद एवं रेस्क्यू टीम को दिए सतर्क रहने के निर्देश, कहा-भारी बरसात होने पर जल भराव क्षेत्रा के लोगों को रैन बसेरों में करें शिफ्ट
चित्तौड़गढ़।
जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय शहर में अत्यधिक बरसात के दौरान संभावित जल भराव वाले विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया तथा वहां रहे रहे लोगों से बातचीत कर फीडबैक लिया।
जिला कलक्टर ने इस दौरान एएसपी, यूआईटी सचिव, उपखण्ड अधिकारी, आयुक्त तथा नगर परिषद की टीम को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने महाराण प्रताप सेतुमार्ग स्थित नई पुलिया का निरीक्षण करते हुए अत्यधिक वर्षा होने की स्थिति में पुलिया पर पानी के तेज बहाव के दौरान आवागमन बन्द रखने एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त को दिए। उन्होंने शहर में अन्य पुलियाओं पर भी पानी के बहाव तेज होने पर वहां पुख्ता व्यवस्था कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
उन्होंने शहर के मोहर मगरी, भीलों की बस्ती एवं अप्सरा टाॅकीज के पास बसी कच्ची बस्ती में निवासरत परिवारों से बात की एवं उनको अत्यधिक बारिश होने पर लोगों को रैन बसेरों एवं सामुदायिक भवनों में शिफ्ट होने की बात कही। उन्होंने इसके लिए रैन बसेरों एवं सामुदायिक भवनों को व्यवस्थित करने के लिए आयुक्त को निर्देश दिए। उन्होंने कोतवाली के पीछे सगंम मार्ग सहित झांझरिया तालाब एवं वहां स्थित बस्ती को भी देखा। उन्होंने कहा कि यहां भी अत्यधिक बारिश होने पर लोगों रैन बसरों एवं व्यवस्थित जगहों पर पहुंचाया जाए। उन्होंने अत्यधिक बारिश होने की स्थिति में पुलिस, नगर परिषद एवं रेस्क्यू टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर विकास न्यास के सचिव सी.डी. चारण, पुलिस उप अधीक्षक राजन दुष्यन्त, पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार खटीक, आयुक्त नगर परिषद नसीम शेख, नगर परिषद की टीम एवं आर.ई. तथा पटवारी उपस्थित थे।