Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बैग लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
कस्बे की ढ़ाल्यावास रोड़ पर एक व्यक्ति को रास्ते में मिले बैग को उसके परिजनों को लौटाकर सवुक ने ईमानदारी का परिचय दिया है। जानकारी के अनुसार पुजारीकाबास निवासी अंजना देवी सेन तीज का सिंजारा लेकर श्रीमाधोपुर से अपने पीहर सीकर जा रही थी कि उसका एक बैग जिसमें करीब ३१ सौ १० रूपये नगद,एक स्मार्ट फोन तथा अन्य जरूरी सामान था जो रास्ते में ढ़ाल्यावास रोड़ पर गिर गया। वहीं सांयकाल में सामोतावाली तन ढ़ाल्यावास निवासी गोपाल सामोता नामक युवक श्रीमाधोपुर से अपने घर जा रहा था कि रास्ते में उसे वह बैग मिल गया। और युवक ने बैग को उठाकर खोलकर देखा तो मोबाईल के जरिये उसके मालिक का पता लगाया तो बैग पुजारीकाबास निवासी रंजना देवी सेन का होना पाया गया। युवक ने गुरूवार को बैग की पहचान करवाकर परिजनों को श्रीमाधोपुर बुलाकर सौंप दिया।